छेड़छाड़ के मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, जेवर, नकदी बरामद
Agra News - शहर कोतवाली में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक गोविंद बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक जोड़ी कुंडल और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई है।

शहर कोतवाली में दर्ज महिला से छेड़छाड़ के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जेवर, 1100 रुपये की नकदी के अलावा एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि गत दिनों शहर कोतवाली में एक महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट ऑटो चालक के विरुद्ध दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू की और ऑटो चालक की तलाश के लिए दविश शुरू कर दी।
वांछित आरोपी ऑटो चालक गोविंद बाल्मीकि पुत्र रामबक्स निवासी अमोखपुर भटान थाना नयागांव जनपद एटा को रविवार को शहर के नदरई गेट इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अमांपुर मंडी समिति रोड़ के पास से एक पॉलीथिन में रखा एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस, एक जोड़ी कुंडल, 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है। साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


