आगरा में रंजिश के चलते मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार की शाम आलू खुदाई कर चमरौआ गांव वापस लौट रहे मजदूर शरीफ खां पर नंद किशोर समेत चार लोगों ने हॉकी, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल...

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार की शाम आलू खुदाई कर चमरौआ गांव वापस लौट रहे मजदूर शरीफ खां पर नंद किशोर समेत चार लोगों ने हॉकी, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शरीफ को पहले बाह सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार किया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शरीफ खां की नंद किशोर दुबे पक्ष से रंजिश है। शरीफ का दूध का काम था। पूर्व में शरीफ ने नंद किशोर के यहां दूध देना बंद कर दिया था, इसको लेकर विवाद बना हुआ था। पत्नी का आरोप है कि पहले भी आरोपितों ने शरीफ से मारपीट की थी। उस दौरान राजीनाम हो गया था। शुक्रवार की रात को जब वह आलू खुदाई करके वापस लौट रहा था, तब नंद किशोर पक्ष ने हमला बोल दिया। पुलिस ने मृतक शरीफ की पत्नी हसीना की तहरीर पर नंद किशोर दुबे, भतीजे कृष्णा, दिलीप और अनुज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी पूर्वी के वेंकट ने बताया कि मामले में नंद किशोर दुबे और दिलीप उर्फ लब्बो को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश जारी है। सुरक्षा को देखते हुए पीड़ित के घर पर फोर्स की तैनाती की गई है। परिजनों ने बताया कि 17 मार्च को शरीफ की बेटी की बारात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
लेखक के बारे में
Abhishek Tiwariअभिषेक तिवारी
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



