बंद घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगरासदर क्षेत्र के सेवला सराय नगला परसौती में पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चार बाली, तीन पायल, एक टीका, एक अंगूठी और 370 रुपये बरामद हुए। मुख्य आरोपी राहुल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

सदर क्षेत्र के सेवला सराय नगला परसौती में बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाली, तीन पायल, एक टीका, एक अंगूठी, एक कंदौनी और 370 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल शर्मा निवासी सरवन नगर और सनी उर्फ चेला निवासी नगला बझेरा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। वहीं उनके साथी सूरज उर्फ बनवारी निवासी सरवन नगर और इमरान उर्फ भोला निवासी नगला परसौती की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी राहुल पर पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


