Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPolice Arrest 16 Gamblers in Seizing Illegal Partridge Betting in Myaun Village
जंगल में तीतर लड़ाकर जुआ खेलते डेढ़ दर्जन तीतरबाज जुआरी दबोचे

जंगल में तीतर लड़ाकर जुआ खेलते डेढ़ दर्जन तीतरबाज जुआरी दबोचे

संक्षेप:

Agra News - सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने म्याऊं गांव के जंगल में तीतर लडाकर जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 16 तीतर, 6 बाइक और 24710 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई है।

Jan 22, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने क्षेत्र के म्याऊं गांव के जंगल में तीतर लडाकर जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 16 तीतर, आधा दर्जन बाइक व 24710 रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में कासगंज के साथ ही एटा, बदायूं व फर्रुखाबाद के जुआरी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने बुधवार की देर शाम गांव म्याऊं के जंगल में स्थित एक बाग से तीतर लड़ाकर हो रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अचानक पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने अपने नाम रिषीराज निवासी नगला परशुराम, नंदराम निवासी सूरजपुर, त्रिलोक सिंह निवासी नगला मुराद, थाना जशरथपुर, जिला एटा, प्रेमपाल, ब्रजेश, करन सिंह, नेत्रपाल निवासीगण बस्तमऊ सुन्नगढी कासगंज, सोमपाल निवासी सिरसौल थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, झुमकू, आशू निवासीगण म्याऊ थाना सिकन्दरपुर वैश्य कासगंज, भीमसेन, मियां शेर, अर्जुन निवासीगण भावलपुर थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद, आवेश निवासी समाउद्दीनपुर थाना कम्पिल फर्रूखाबाद, नौशाद, यमन निवासीगण तिम्बरपुर सोरों बताए हैं। आरोपियों से पुलिस ने 16 तीतर, छह बाइक, 24710 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल सिरोही, एसआई धीरज सिंह, मुख्य आरक्षी धर्वेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, आरक्षी वंशी चौधरी, गजेंद्र सिंह शामिल रहे।