ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराप्रधानमन्त्री की पत्नी यशोदा बेन ने गिरिराज जी के दर्शन किये

प्रधानमन्त्री की पत्नी यशोदा बेन ने गिरिराज जी के दर्शन किये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने एक निजी प्रोग्राम में जाने से पूर्व गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी के दर्शन किये। गिरिराज प्रभु का दूध से अभिषेक और पूजन किया।  उन्होने कहा कि वे...

मथुरा में  गिरिराज जी के दर्शन से पूर्व आह्लादित मुद्रा में प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदाबेन।
1/ 2मथुरा में गिरिराज जी के दर्शन से पूर्व आह्लादित मुद्रा में प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदाबेन।
मथुरा में गिरिराज जी के दर्शन करतीं प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदाबेन।
2/ 2मथुरा में गिरिराज जी के दर्शन करतीं प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदाबेन।
हिन्दुस्तान संवाद,मथुराTue, 06 Mar 2018 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने एक निजी प्रोग्राम में जाने से पूर्व गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी के दर्शन किये। गिरिराज प्रभु का दूध से अभिषेक और पूजन किया।  उन्होने कहा कि वे भगवान श्री कृष्ण की नगरी में तीसरी बार आई हैं लेकिन इस बार साक्षात् गिरिराज की पूजा करने का अवसर मिला। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। राजस्थान होकर गोबर्धन पहुंचीं। उनके साथ रजनी राठौर, नानक राठौर, बृज मोहन शर्मा आदि भी थे।
गोवर्धन आकर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके बच्चों के बीच घुलमिल गई। भाजपा नेता महादेव शर्मा के घर जाकर नाश्ता किया। 
दानघाटी मंदिर में मण्डल अध्य्क्ष मोहन लाल शर्मा. युवा भाजपा नेता जुगल पटेल, महादेव शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी सुशील अग्रवाल, हरीओम , व्यापार मण्डल गोवर्धन के संजीव खण्डेलवाल, गणेश पहलवान,  अखिल भारतीय शोभरि ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महावीर शर्मा, दलवीर दरोगा आदि ने स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें