
आंबेडकर विश्वविद्यालय में 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Agra News - डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त हुआ। इसमें सोलर विक्रेताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग...
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण से पंजीकृत सोलर विक्रेताओं और विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र व इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र-प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता विवेक शर्मा ने बैंक प्रोसीजर, फॉर्मेलिटीज और ग्रिड कनेक्शन प्रक्रिया पर जानकारी दी। उन्होंने बैंक खाता संचालन, ऋण प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण और सरकारी नियमों के अंतर्गत ग्रिड कनेक्शन को सरल भाषा में समझाया। दूसरे वक्ता राजू गोला ने बिजनेस कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने व्यवसायिक संवाद, प्रेजेंटेशन स्किल्स, टीम भावना और ईमेल एटीकेट्स पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
समापन अवसर पर डॉ. रजत प्रताप सिंह, सौरभ नौटियाल, ऋचा शिकरवार, गौरव, राजीव, आदेश, उमेश, विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, सुमित पाठक और इंजीनियर सोनल पांडे मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




