ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरायूपी निकाय चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, VIDEO

यूपी निकाय चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, VIDEO

नगर निकाय चुनाव के 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी पांच स्थानों से शुरू हो गई। बूथों पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और...

यूपी निकाय चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 25 Nov 2017 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय चुनाव के 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी पांच स्थानों से शुरू हो गई। बूथों पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया।

मथुरा क्षेत्र में नगर निगम मथुरा वृंदावन और फरह नगर पंचायत के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति से, छाता तहसील की नगर पालिका कोसीकलां, नगर पंचायत नंदगांव, छाता, चौमुंहा के लिए सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल गोवर्धन मार्ग छाता से पोलिंग पार्टिंया रवाना हुई। मांट तहसील की नगर पंचायत राया और बाजना के लिए श्रीब्रज आदर्श इंटर कालेज मांट, महावन तहसील की नगर पंचायत गोकुल, बलदेव और महावन में श्रीबलभद्र इंटर कालेज बलदेव से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। गोवर्धन तहसील की नगर पंचायत सौंख, गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना में डीएवी इंटर कालेज गोवर्धन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। 

मतदान स्थलों की रूपरेखा

जनपद में कुल सामान्य मतदान स्थल 206 हैं, अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों की संख्या 290 है। संवेदनशील मतदान स्थल 280 चिन्हित किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें