ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में दिल्ली से घर लौटने लगे लोग, 50 बसें लगाईं

कासगंज में दिल्ली से घर लौटने लगे लोग, 50 बसें लगाईं

दिल्ली में 31 मार्च तक अवकाश होने की वजह से लोग वापस घर की ओर लौटने लगे हैं। कासगंज डिपो ने यात्रियों के बढ़ते दबाव की बजह से करीब 50 अतिरिक्त बसें दिल्ली मार्ग पर लगाई...

कासगंज में दिल्ली से घर लौटने लगे लोग, 50 बसें लगाईं
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 21 Mar 2020 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में 31 मार्च तक अवकाश होने की वजह से लोग वापस घर की ओर लौटने लगे हैं। कासगंज डिपो ने यात्रियों के बढ़ते दबाव की बजह से करीब 50 अतिरिक्त बसें दिल्ली मार्ग पर लगाई हैं।

शनिवार को दिल्ली से कासगंज मार्ग पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। दिल्ली की ओर से जनपद में आने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए रोडवेज अतिरिक्त बसें संचालित की हैं। कासगंज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में खासी कमी आई है। जिसकी बजह से बसों में यात्रियों की संख्या कम है। रविवार को करोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू रहेगा और 31 मार्च तक दिल्ली में अवकाश घोषित हो चुका है। ऐसे में लोग अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे कोरोना के संक्रमण से खुद को सुरक्षित कर सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें