घरों को चमकाने के लिए रंग-रोगन की बढ़ी डिमांड

Oct 18, 2024 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - दीपावली के अवसर पर लोग घरों को सजाने के लिए पेंट्स की दुकानों की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के वाटर प्रूफ और इमलसन रंगों की मांग बढ़ गई है। पेंट विक्रेताओं ने ग्राहक की सुविधा के लिए रंगों की...

घरों को चमकाने के लिए रंग-रोगन की बढ़ी डिमांड

दीपावली से ही लोग अब घर सजाने व संवारने के लिए पेंट्स की दुकानों का रूख कर रहे हैं। शहर में पेंट्स के विक्रेताओं ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर ब्रांडेड कंपनियों के पेंट्स की वेरायटी रखी है। पेंट्स विक्रेताओं ने बताया कि दीपावली पर लोग वाटर प्रूफ व इमलसन रगों को अधिक पंसद कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के सोरों गेट पर एक पेंट्स शॉप संचालक कहते हैं कि दीपावली पर अधिकांश लोग ब्रांडेड कंपनियों के रंग खरीद रहे हैं। सादा या डिस्टबर से घर की पुताई अब बहुत कम लोग ही करा रहे हैं। घरों की पुताई लिए मजदूरी महंगी होने की वजह से लोग अब प्लास्टिक पेंटस ही पसंद कर रहे हैं। यह रंग लंबे समय तक चलते हैं। वाटर प्रूफ होने की वजह से यह खराब नहीं होते। दीवार की सफाई करने के बाद वह फिर चमकने लगते हैं। ग्राहक अब घरों की दीवारों की पुताई में विशेष ध्यान रख रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए ब्रांडेड कंपनियों का कैट लॉग उपलब्ध है। पेंट्स खरीदने से पूर्व लोग कैटलॉग पूरे परिवार को दिखाते हैं। घर के दरवाजों व खिड़कियों पर भी लोग अब स्प्रे पेंटस को ही तरजीह दे रहे हैं। जिनसे दरवाजों की चमक काफी बेहतर होती है। पेंट्स की दुकानों पर रंग की वेरायटी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

शहर में नवरात्रि के बाद से ही लोगों ने घरों की पुताई कराना शरू कर दी है। ब्रांडेड कंपनियों के वाटर प्रूफ व इमलसन रंग पहली पसंद हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए रंगों की कैटलॉग भी उपलब्ध है।

सोनी बिंदल, पेंटस विक्रेता

शहर में दीपावली से पूर्व ही घरों को सजाने संवारने के लिए लोग पुताई करा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के रंग ही लोग पंसद कर रहे हैं। पेंट्स बिक्रेताओं ने हर वर्ग को खयाल में रखकर रंग रखे हैं।

कौशल किशोर, पेंटस विक्रेता

फोटो 9 परिचय- शुक्रवार की दोपहर बाद शहर के सोरों गेट पर स्थित दुकान पर पेंट्स खरीदते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।