ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में दिल्ली हॉट स्पॉट से चिन्हित लोग होम क्वारेंटाइन

कासगंज में दिल्ली हॉट स्पॉट से चिन्हित लोग होम क्वारेंटाइन

दिल्ली हॉट स्पॉट इलाके में सर्विलांस के जरिये चिन्हित किये लोगों में कासगंज के भी दो दर्जन लोग हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग उनका चैकअप कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कराने में जुटा है। पूरे...

कासगंज में दिल्ली हॉट स्पॉट से चिन्हित लोग होम क्वारेंटाइन
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 04 Apr 2020 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हॉट स्पॉट इलाके में सर्विलांस के जरिये चिन्हित किये लोगों में कासगंज के भी दो दर्जन लोग हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग उनका चैकअप कर उन्हें होम क्वारेंटाइन कराने में जुटा है। पूरे जिले में करीब छह हजार से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन में रखा है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हॉट स्पॉट को अंडर सर्विलांस पर लिया है। इसके जरिये आसपास रहे लोगों को भी चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी की जा रही है। सर्विलांस की डिटेल में कासगंज के 67 लोगों के हॉट स्पॉट इलाके के आसपास होने की जानकारी मिली है। सूची के आधार पर जनपद की पुलिस ने सभी के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला है कि अधिकांश लोग जिले से बाहर ही हैं। इनमें कुछ लोग दिल्ली में ही रह रहे हैं। जांच में करीब दो दर्जन लोगों के जिले में रहने की जानकारी मिली है। इनकी सूची पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी गई है। जिस पर सीएमओ प्रतिमा श्रीवास्तव ने दो दर्जन लोगों के स्वास्थ्य की जांच व थर्मल स्क्रीनिंग कराने को टीम गठित कर दी हैं। जांच के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन किया जाएगा। हालांकि अभी तक जितनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली है, सभी का स्वास्थ्य ठीक है और सामान्य रूप से अपने घरों पर रह रहे हैं। विभाग फिर भी सावधानी बरतने के लिए सभी को चैकअप कर घरों पर ही क्वारेंटाइन करने के निर्देश दिया है।

वर्जन -दिल्ली हॉट स्पॉट मरकज के आसपास कासगंज के भी कुछ लोगों की मौजूदगी मिली है। पुलिस ने इसकी जानकरी सीएमओ को दी है। जिससे उनकी जांच कराईजा सके।-सुशील घुले, एसपी

वर्जन -दिल्ली हॉट स्पॉट क्षेत्र में जिले के 67 लोगों की लोकेशन मिली है, जिनमें से महज दो दर्जन लोग ही यहां कासगंज जिले में अपने घरों पर आए हैं। सभी के स्वास्थ्य की जांच करा कर होम क्वारेंटाइन कराया जा रहा है। अभी तक अपने जिले में सभी ठीक ठाक है और पूरी तरह से कोरोना से सुरक्षित है-प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ

पूरे जिले में पांच हजार से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन :कासगंज। लॉकडाउन के दौरान बाहर से अपने घरों पर आए पांच हजार से ज्यादा लोगों को ग्राम पंचायतों के प्रयास से स्कूल एवं पंचायत भवनों में क्वारेंटाइन करके रखा है। जिनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जबकि विदेशों से घूमकर आए लोगों और उनके परिवारों को भी होम क्वारेंटाइ किया गया है। उनके बारे में रोजाना सुबह शाम जानकारी की जा रही है। सीएमओ के मुताबिक बाहर से आए लोगों को स्क्रीनिंग करके क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें