ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराटूंडला में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पटना राजधानी

टूंडला में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पटना राजधानी

टूंडला में बुधवार को नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से सांड टकरा गया। जिसके बाद राजधानी का डीजल टैंक भी अचानक लीक होने लगा। इस घटना नें राजधानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। वहीं रेल प्रसाशन में...

टूंडला में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पटना राजधानी
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 07 Aug 2019 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

टूंडला में बुधवार को नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से सांड टकरा गया। जिसके बाद राजधानी का डीजल टैंक भी अचानक लीक होने लगा। इस घटना नें राजधानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। वहीं रेल प्रसाशन में इस घटना से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजकर लगभग 45 मिनट बाद राजधानी को गंतव्य के लिए रवाना किया।

बुधवार को राजेंद्र नगर पटना से चलकर नई दिल्ली जा रही 12309 राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही सुबह 5:00 बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। उसी दौरान तेज रफ्तार में दौड़ते हुए सुबह 5:29 बजे मितावली रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही खेतों के रास्ते अचानक राजधानी के आगे सांड आ गया। जिससे टकराने के बाद सांड के चिथड़े उड़ गए। वहीं राजधानी के डीजल टैंक में भी अचानक कमी आ गई। जिससे डीजल टैंक लीक होने लगा। चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को दी। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजते हुए पीछे आ रही अन्य राजधानियों को भी पिछले रेलवे स्टेशनों पर रुकवा दिया। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों ने लगभग 45 मिनट बाद राजधानी में आई कमी को दुरुस्त करते हुए अधिकारियों के निर्देश पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। तब कहीं जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।। तब कहीं जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें