बोले कासगंज: पंचकोसीय परिक्रमा के मार्ग से ‘बाधाएं’ दूर करो सरकार

Nov 10, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में मोक्षदा एकादशी के दिन 1 दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन होगा, जिसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। लेकिन श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग की खराब स्थिति, जिसमें गड्ढे और खराब रोशनी शामिल हैं, प्रशासन की ओर से सुधार की मांग कर रहे हैं।

बोले कासगंज: पंचकोसीय परिक्रमा के मार्ग से ‘बाधाएं’ दूर करो सरकार

तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष माह में मोक्षदा एकादशी के दिन लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले का शुभारंभ 29 नवंबर को हो रहा है। मोक्षदा एकादशी पर एक दिसंबर को श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। ऐसे में तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालु जर्जर परिक्रमा मार्ग पर मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रकाश व्यवस्था और जर्जर मार्ग की मरम्मत नहीं होने से काफी आहत नजर आ रहे हैं। तीर्थ नगरी के लोगों ने जर्जर परिक्रमा की मरम्मत नहीं होने को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के साथ संवाद में अपनी पीड़ा साझा की है। कहा कि परिक्रमा शुरू होने से पहले प्रशासन इन समस्याओं को दूर करे और मार्ग को सुगम बनाए।

तीर्थ नगरी के लोगों ने कहा कि करीब 15 किलोमीटर का परिक्रमा मार्ग जर्जर हो चुका है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं और जिन स्थानों पर मार्ग कच्चा है। उस पर लोगों को निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। श्रद्धालु बिना चप्पल व जूते पहनकर परिक्रमा लगाते हैं। ऐसे में परिक्रमा लगाते समय श्रद्धालुओं के चोटिल होने की भी आशंका है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग संकरा होने के साथ ही कई स्थानों पर काफी ऊंचा भी है। सड़क से खेत कई फिट काफी नीचे हैं। जिससे भीड़ के दौरान जरा सी लापरवाही भी लोगों के के लिए दुर्घटना का सबब बन सकती है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर लगे विद्युत पोल की लाइटें खराब है। प्रकाश व्यवस्था दुरस्त करने के लिए पर्यटन विभाग को जल्द ही विद्युत लाटें सही करानी होगी। परिक्रमा मार्ग के ठहराव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा शीघ्र ही परिक्रमा मार्ग की मरम्मत शुरू करानी होगी। परिक्रमा मार्ग के ठहराव स्थलों पर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, प्रकाश व बैठने आदि की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। तीर्थ नगरी सोरों में पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन एक दिसबंर को होगा। परिक्रमा के आयोजन में अब सिर्फ 19 दिन ही शेष हैं। ऐस में परिक्रमा मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराए। जिससे श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से परिक्रमा लगा सकें। - अर्जुन लाल गुप्ता मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी के दिन पंचकोसी परिक्रमा आयोजित होगी। परिक्रमा मार्ग जर्जर है, सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। प्रशासन सड़क की मरम्मत कराए। इस मार्ग पर खराब पड़े विद्युत पोल को भी सही कराया जाए। - शरद पांडेय मार्गशीर्ष मेला के दौरान पंचकोसी परिक्रमा लगाने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य प्रांतों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराया जाना सुनिश्चित करें। - अमरदीप वाष्र्णेय - तीर्थ नगरी में मार्गशीर्ष मेला से पूर्व हरिपदी किनारे व परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो। इन मंदिरों पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था की जाए। जिससे परिक्रमा लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। - रोहित तिवारी तीर्थ नगरी में मार्गशीर्ष मेला में आने वाले श्रद्धालु भी स्नान पर्वों पर पंचकोसी परिक्रमा लगाते हैं। प्रशासन के द्वारा मंदिरों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिससे रात्रि के समय में परिक्रमा लगाते समय श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं हों। - राधे मोहन झा तीर्थ नगरी के लोग परिक्रमा मार्ग की मरम्म्त की मांग काफी समय से कर रहे हैं। उसके बाद भी परिक्रमा मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। सामाजिक संस्थाओं ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत की मांग की है। परिक्रमा मार्ग की मरम्मत कराई जाए। - नारायण महेरे तीर्थ नगरी में इस बार पंचकोसी परिक्रमा लगाने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसलिए श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अधिक संख्या में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जिससे वाहनों की अधिकता की वजह से जाम की स्थिति नहीं बने। - कौशल उपाध्याय तीर्थ नगरी का पंचकोसी परिक्रमा मार्ग कई स्थानों पर कच्चा है। श्रद्धालु बिना चप्पल पहने परिक्रमा लगाते हैं। इसलिए मार्ग पर पड़े गिट्टी, कंकड़ और कांटों की सफाई प्राथमिकता के साथ कराई जाए। परिक्रमा मार्ग जर्जर है, सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। इस ओर ध्यान देना चाहिए। - आशीष भारद्वाज तीर्थ नगरी में हरिपदी गंगा किनारे व परिक्रमा मार्ग पर मंदिरों की भव्य सजावट हो। परिक्रमा के ठहराव स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं हों। परिक्रमा मार्ग पर अधिक संख्या में सोलर लाइट वाले विद्युत पोल लगवाए जाएं। जिससे लोगों को श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।- सोमदत्त पाठक तीर्थ नगरी सोरों के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह तीर्थ के महत्व व मंदिरों के संबंध में जानकारी दीवारों पर लिखवाई जाए। जिससे श्रद्धालुओं के लिए सोरों के धार्मिक, पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व अधिक से अधिक जानकारी हो। - सोमवीर सोलंकी तीर्थ नगरी सोरों में लगने वाला मार्गशीर्ष मेला व पंचकोसी परिक्रमा पौराणिक व धार्मिक महत्व की है। प्रशासन को प्रांतीय मेला का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना चाहिए। जिससे सोरों आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक वृद्धि हो। - अतुल निर्भय तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेला में लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा के लिए परिवहन सेवाएं बढ़ाई जाएं। जिससे परिक्रमा लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें नहीं हों। परिक्रमा लगाने वाले वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। - दीपक समाधिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।