Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsOpen Gym to Boost Fitness in Ambedkar Park for City Residents
ईदगाह अंबेडकर पार्क में बनेगा ओपन जिम

ईदगाह अंबेडकर पार्क में बनेगा ओपन जिम

संक्षेप:

Agra News - नगर निगम ने ईदगाह बस स्टैंड के पीछे डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में ओपन जिम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें आधुनिक व्यायाम उपकरण जैसे हिप ट्विस्टर और साइक्लिंग शामिल होंगे। यह पहल स्थानीय निवासियों...

Oct 27, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

शहरवासियों को स्वस्थ और फिट रहने की दिशा में नगर निगम एक और कदम उठाने जा रहा है। ईदगाह बस स्टैंड के पीछे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में जल्द ही ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम के निर्माण विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे स्वीकृति के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुछ हफ्तों में इसका कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। अवर अभियंता कृष्ण गोपाल के अनुसार, ओपन जिम में लोगों के लिए हिप ट्विस्टर, वाकर, साइक्लिंग और स्लाइडर झूले जैसे आधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि पार्क में आने वाले लोग सुबह-शाम व्यायाम का आनंद उठा सकें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पहल से स्थानीय निवासियों को फिटनेस के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उनका कहना है पार्क में ओपन जिम लगने से क्षेत्र के युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी को लाभ होगा। अब उन्हें व्यायाम के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वे नियमित रूप से फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। वर्जन शहर के प्रत्येक जोन में पार्कों को सक्रिय और उपयोगी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ईदगाह क्षेत्र के आंबेडकर पार्क में ओपन जिम लगाने का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। यह पहल लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पार्कों की उपयोगिता को भी बढ़ाएगी। अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त