लिंक पर क्लिक करते की खाते से एक लाख उड़े

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठग ने खुद को डिलीवरी बॉय बताकर एक लिंक भेजा। प्रियंका सक्सेना ने लिंक खोलने के बाद अपने बैंक खाते से एक लाख रुपये गंवाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। प्रियंका ने 18 मई को शिकायत की थी, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लिंक पर क्लिक करते की खाते से एक लाख उड़े

ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। खुद को डिलिवरी बॉय बताकर पता सत्यापित करने की बात कह कर आरोपित ने एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपये कट गए। सीपी के निर्देश पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव नगर निवासी प्रियंका सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सामान डिलीवरी से जुड़ा बताते हुए पता सत्यापित करने की बात कही। इसी दौरान एक लिंक भी भेजा गया।

जिस पर उन्होंने अपना नाम और पता दर्ज कर दिया। इसके दो दिन बात 17 मई की शाम उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 50 हजार, 20 हजार, 20 हजार और 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत उन्होंने 18 मई को ही संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई हुई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।