ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराटेढ़ी बगिया पर एक घंटे जाम, लोग परेशान

टेढ़ी बगिया पर एक घंटे जाम, लोग परेशान

रामबाग और टेढ़ी बगिया का जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। शुक्रवार की शाम छह बजे पुलिस नदारद होने से टेढ़ी बगिया पर एक घंटे जाम लगा...

टेढ़ी बगिया पर एक घंटे जाम, लोग परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 11 Nov 2022 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रामबाग और टेढ़ी बगिया का जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। शुक्रवार की शाम छह बजे पुलिस नदारद होने से टेढ़ी बगिया पर एक घंटे जाम लगा रहा। चालकों ने रोड के दोनों तरफ आमने-सामने वाहन फंसा दिए। सूचना पर आई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। आलम ये था कि रात साढ़े आठ बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले।

टेढ़ी बगिया से आगरा-जलेसर रोड, आगरा-अलीगढ़, सौ फुटा मार्ग और रामबाग के लिए वाहनों का आवागम होता है। सर्वाधिक भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। शाम करीब छह बजे टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ से जैसे ही पुलिस हटी तो सौ फुटा की तरफ से आने वाले वाहन अलीगढ़ मार्ग की ओर निकलना शुरू हो गए। इससे रामबाग की ओर जाने वाले वाहन थम गए। थोड़ी देर बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास से वाहनों ने आगरा-जलेसर रोड की ओर टर्न ले लिया। इससे अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार लगती चली गई। जलेसर रोड भी जाम हो गया। इधर, रामबाग से आने वाले वाहन पुलिस बूथ से पहले ही रुक गए। इससे कतार बढ़ती चली गई। करीब एक घंटे तक यही आलम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को बमुश्किल निकाला। रात करीब साढ़े आठ बजे तक ट्रैफिक रोक-रोककर निकाला गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें