दो अप्रैल से होगी जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा
Agra News - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के दूसरे चरण के लिए परीक्षा शहरों की जानकारी जारी की है। परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच होगी, जिसमें बी आर्क और बी-प्लानिंग की परीक्षा 7 अप्रैल को होगी। केंद्रों की जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के दूसरे चरण के लिए परीक्षा शहरों से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है। परीक्षा दो अप्रैल से आठ अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की अग्रिम जानकारी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा दो, चार, पांच, छह और आठ अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बी आर्क और बी-प्लानिंग के लिए परीक्षा सात अप्रैल को करायी जाएगी। परीक्षा का आयोजन आगरा सहित देशभर के विभिन्न केन्द्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जल्द एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


