ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

कासगंज में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संगठन विस्तार शुरू कर दिया है। मंगलवार को गठित हुई नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बुधवार को अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का...

कासगंज में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 15 Jul 2020 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संगठन विस्तार शुरू कर दिया है। मंगलवार को गठित हुई नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बुधवार को अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। वहीं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

अभिनंदन समारोह सोरों गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला एवं नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारी महामंत्री मनोज शर्मा, अमित बाबा, उपाध्यक्ष श्यामू यादव, विजय लक्ष्मी, सुनील पांडे, संजय मूना, मयंक अग्रवाल, हरी सिंह बघेल, दिनेश भास्कर, गोविंद साहू, आशीष तेजधारी, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंढीर का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। डा. बीडी राना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए कमर कसने को कहा। इस दौरान उत्तम चन्द्र पाथरे, जिला मंत्री केपी सिंह, अनुरोध चौहान, संजीव यदुवंशी सहित सम्पूर्ण नगर के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें