ऑल सेंट्स स्कूल: ऋषि राज हेड बॉय व पल्लवी हेड गर्ल बनीं

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

ऑल सेंट्स स्कूल, शमसाबाद रोड में सत्र 2026-27 के लिए नए छात्र मंत्रिपरिषद का गठन हुआ। विशेष सभा में ऋषि राज सिंह हेड बॉय, पल्लवी उपाध्याय हेड गर्ल, अनुज शर्मा वाइस हेड बॉय, और समीरा सिंह वाइस हेड गर्ल चुने गए। विभिन्न खेल और सांस्कृतिक पदों पर भी छात्रों का चयन किया गया।

ऑल सेंट्स स्कूल: ऋषि राज हेड बॉय व पल्लवी हेड गर्ल बनीं

ऑल सेंट्स स्कूल, शमसाबाद रोड में सत्र 2026-27 के लिए अनुशासित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नई छात्र मंत्रिपरिषद का गठन किया गया। विशेष सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। मंत्रिपरिषद में ऋषि राज सिंह हेड बॉय, पल्लवी उपाध्याय हेड गर्ल, अनुज शर्मा वाइस हेड बॉय और समीरा सिंह वाइस हेड गर्ल चुने गए। स्पोर्ट्स कैप्टन दैविक जैन व अनंता विक्रमा केसरी, सांस्कृतिक कैप्टन ऋषभ श्रीवास्तव व कीर्ति सिंह तथा अनुशासन प्रभारी काव्यांश पॉटर व कशिश यादव बने। वहीं, अम्बर हाउस के सक्षम चौधरी, अग्नि के पार्थ मेहरा, अमृत की सोनाक्षी भारद्वाज और पृथ्वी हाउस के ध्रुव शर्मा कैप्टन बने।

चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा, वाइस चेयरमैन युवराज राणा और प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर शुभकामनाएं दीं। अंत में छात्र प्रतिनिधियों ने निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsऑल सेंट्स स्कूल: ऋषि राज हेड बॉय व पल्लवी हेड गर्ल बनीं