विजयवाड़ा-फरीदाबाद-विजयवाड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विजयवाड़ा-फरीदाबाद-विजयवाड़ा स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। यह ट्रेन 22 मई को विजयवाड़ा से और 25 मई को फरीदाबाद से चलेगी। इसमें 18 स्लीपर और 2 जनरल कोच होंगे। ट्रेन का समय सुबह 5:10 बजे से शुरू होकर अगली सुबह 11:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

विजयवाड़ा-फरीदाबाद-विजयवाड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 07664/07665 विजयवाड़ा-फरीदाबाद-विजयवाड़ा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन विजयवाड़ा से 22 मई शुक्रवार को और फरीदाबाद से 25 मई सोमवार को चलेगी। ट्रेन विजयवाड़ा से शुक्रवार को सुबह 5.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.50 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन फरीदाबाद से 25 मई सोमवार को देर रात 1.10 बजे चलकर सुबह 4.10 बजे आगरा कैंट और अगले दिन दोपहर 1 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 जनरल कोच लगे होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।