ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराएनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान में दिया योगदान

एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान में दिया योगदान

आरबीएस डिग्री कॉलेज के 2-यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने कमान अधिकारी कर्नल एके झा, प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पुनीत सागर अभियान...

एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान में दिया योगदान
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 29 Sep 2022 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

आरबीएस डिग्री कॉलेज के 2-यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने कमान अधिकारी कर्नल एके झा, प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पुनीत सागर अभियान (नदी स्वच्छता अभियान) में योगदान दिया। बुधवार सुबह यमुना नदी के हाथीघाट पर कैडेट्स ने पहुंचकर यहां फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को साफ किया। कैडेट्स ने स्वच्छता रैली भी निकाली। अभियान कंपनी कमांडर ले. एसपी मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दिव्यांशु चौधरी, जान्हवी परनामी, अंशिका सिंह, मोहिनी शर्मा, पुष्पांश कटारा, अभय राघव, बालेंदु सिंह, शिवम शर्मा का योगदान रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें