Agra News: नवरात्र में बैनामों की बढ़ी रफ्तार, 900 हुए
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: नवरात्र के दौरान आगरा जिले में संपत्ति के बैनामों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई। सोमवार को जिले के दस निबंधन कार्यालयों में करीब 900 बैनामे दर्ज किए गए, जिनसे विभाग को तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला। सदर तहसील सहित बाह, खेरागढ़, एत्मादपुर, फतेहाबाद और किरावली में भी बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पितृपक्ष में बैनामे घटे थे, जबकि नवरात्र में इनकी संख्या आमतौर पर बढ़ती है।

Agra News: नवरात्र में बैनामों की रफ्तार का ग्राफ बढ़ गया है। सोमवार को जिले के दस निबंधन कार्यालयों में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई। वहीं पितृपक्ष के दौरान बैनामों की संख्या में गिरावट आई थी। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में दिन भर बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। जिले में करीब 900 बैनामे हुए, इनसे विभाग को तीन करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं बाह, खेरागढ़, एत्मादपुर, फतेहाबाद एवं किरावली में भी दनादन बैनामे हुए। उधर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि नवरात्र में बैनामों की संख्या बढ़ जाती है। बढ़ी संख्या में लोग बैनामा कराने को आए थे।

