
खेल दिवस : छात्रों ने दिखायी खेलों में प्रतिभा
Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से किया गया आयोजन आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर
-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से किया गया आयोजन आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को विवि के छलेसर परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव अजय मिश्रा ने किया। कुलसचिव ने छात्रों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। कार्यक्रम में पहले दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो और पारंपरिक गिल्ली-डंडा जैसे खेलों का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग खो-खो में छलेसर परिसर ने विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र को हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग खो-खो में भी छलेसर परिसर ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान को हराकर जीत हासिल की।

महिला कबड्डी में छलेसर परिसर ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस को हराकर खिताब अपने नाम किया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में छलेसर परिसर से प्रथम रहीं कुमारी अंजू, द्वितीय स्थान पर संजू और तीसरे स्थान पर हेमलता रहीं। डॉ. अखिलेश सक्सेना, डॉ. सिंदुजा चौहान, डॉ. महेश फौजदार, रवि वर्मा, डॉ. उरदेव तोमर, नरेंद्र पाल सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, नीरज जौहरी, ऋषि जैन, एग्रीकल्चर विभाग से डॉ एसके सिंह, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर, विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र से डॉ. सुमित पाठक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




