जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण विकसित कर रहा विज्ञान क्लब

Feb 28, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, पोस्टर पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षकों को सम्मानित किया गया और जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण विकसित कर रहा विज्ञान क्लब

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में शनिवार को शहर के शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान शिक्षाविदों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ आरपी मिश्र, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, भाजपा नेता दिनकरराव चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम संयोजक समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं मल्यार्पण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक वैभव अग्रवाल, विद्यालय ट्रस्टी गरिमा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 4 प्रतियोगिताओं जिनमें विज्ञान मॉडल, पोस्टर पेंटिंग, विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के 18 विद्यालयों के 165 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नवाचार तकनीकी से ज्ञानार्जन करने वाले पांच शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में जिले में सराहनीय कार्य कर रहे संभव जैन को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा के जिला विज्ञान क्लब जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण को विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को अपना आकलन कर जीवन में हर संभव अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। सीडीओ ने कहा आज के युवा वैज्ञानिक कल के देश का भविष्य बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन नोडल समन्वयक राज बहादुर सिंह ने किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता, सीए नवीन अग्रवाल, प्रबंधक अनूप गुप्ता, शोभित सिंह चौहान, मनीष शर्मा एवं जनपद के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।