सड़क नियमों का पालन होगा तो रुकेंगे हादसे

Jan 06, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत, उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया। एआरटीओ आरपी मिश्र और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सड़क नियमों के पालन पर जोर दिया और छात्राओं को यातायात नियमों की शपथ दिलाई।

सड़क नियमों का पालन होगा तो रुकेंगे हादसे

जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शहर के द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोग लापरवाह हो गए हैं। नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क नियमों का पालन नहीं करने से सड्क दुर्घटनाएं होती हैं लोग घायल और यहां तक कि मौत भी हो जाती है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, 18 वर्ष के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता है उसके बाद ही गाड़ी चलाना चाहिए।

घायल व्यक्ति को जो अस्पताल पहुंचाएगा उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए आप इमरजेंसी कॉल 112 नंबर पर या एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल करें। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा ने एआरटओ एवं यातायात प्रभारी स्वागत किया। फोटो 05 - शहर के द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर छात्राओं के साथ जागरूकता पंपलेट दिखाते एआरटीओ आरपी मिश्र, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।