संगठन विस्तार के लिए बैठक कल
Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की बैठक 17 मई को सुबह 11 बजे गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, ग्वालियर रोड पर होगी। पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और समाजहित के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 17 मई को सुबह 11 बजे नगला माकरोल, ग्वालियर रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में होगी। पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएल चंद्रा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए साथियों को जोड़ने और समाजहित के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। महासभा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


