Agra News: श्री अक्रूर मंदिर में नंदोत्सव

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: बाल गोपाल के जन्म के बाद लखनपुर के श्री अक्रूर मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने उत्सव में राधाकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। नन्हे बच्चों ने राधाकृष्ण का स्वरूप धारण किया। इस आयोजन में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Agra News: श्री अक्रूर मंदिर में नंदोत्सव

Agra News: बाल गोपाल के जन्म के तीन दिन बाद भी कालोनियों, मोहल्लों और अपार्टमेंटों में उत्सव जारी है। रविवार को श्री अक्रूर मंदिर, लखनपुर, शास्त्रीपुरम में श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने नंदोत्सव आयोजित किया। राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे बच्चों ने राधाकृष्ण का स्वरूप धारण किया। तपेंद्र गुप्ता नंद बाबा और मधु गुप्ता यशोदा बनीं। अध्यक्षता मंजू वार्ष्णेय ने की। संचालन रानू वार्ष्णेय ने किया। एचएस वार्ष्णेय, अनिल, संजय, अनुराग, अमित, कुंज बिहारी, यशपाल, सीमा वार्ष्णेय, सुनीता, मोहिनी, डिंपल, डॉ. राजेश गुप्ता और नीना गुप्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: श्री अक्रूर मंदिर में नंदोत्सव