Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsNaga Sadhus Demand Improved Facilities at Provincial Margashirsha Mela in Kasganj
बोले कासगंज:  मार्गशीर्ष मेला में शाही स्नान को बने घाट, कुंभ जैसी हो व्यवस्था

बोले कासगंज: मार्गशीर्ष मेला में शाही स्नान को बने घाट, कुंभ जैसी हो व्यवस्था

संक्षेप:

Agra News - कासगंज में मार्गशीर्ष मेले के दौरान नागा साधुओं ने हरिपदी गंगा किनारे शाही स्नान के लिए घाट के निर्माण की मांग की है। साधुओं का कहना है कि वर्तमान घाट संकरा है और स्नान में कठिनाई होती है। सरकार से उचित सुविधाएं और मेला को भव्य बनाने की अपील की गई है।

Dec 04, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

कासगंज। मार्गशीर्ष मेला में श्री शंभूपंच दशनाम आह्वान अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, श्री गुरु गोरखनाथ अखाड़ा, श्री डिगंबर अखाड़ा समेत दर्जनभर अखाड़ों के नागा साधु सोरों में हरिपदी किनारे धूनी रमाए हैं। नागा अखाड़ों के महंत व साधुओं ने हरिपदी गंगा किनारे शाही स्नान के लिए सरकार से घाट के निर्माण की मांग की है। नागा साधुओं ने कहा कि जिस घाट पर श्री शंभूपंच दशनाम अखाड़ा के साधुओं का स्नान होता है। वह घाट काफी संकरा है। इस घाट पर शाही स्नान के समय अपने देवताओं को स्नान व साधुओं को स्नान करते समय काफी दिक्कतें होती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरिपदी किनारे शाही स्नान वाले घाट के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नागा साधुओं ने कहा कि सरकार ने मार्गशीर्ष मेला को प्रांतीय मेला घोषित किया। सोरों उत्तर भारत में गंगा किनारे स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल है। सरकार को तीर्थ नगरी के विकास व मेला को भव्य रूप प्रदान करना होगा। मार्गशीर्ष मेला में विभिन्न प्रांतों से नागा साधु, संत व श्रद्धालु आते हैं। नागा साधुओं को मेला के दौरान कुंभ में मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। जिसमें ठहरने के लिए स्थान, उच्च गुणवत्ता वाला टेंट, खाद्यान, सर्दी से बचाव के लिए अधिक मात्रा में लकड़ी, शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं प्रमुख हैं। मार्गशीर्ष मेला में नागा साधुओं की शोभायात्रा के दौरान व्यवस्थाएं और अधिक अच्छी बनाई जाएं। मेला में देशभर से अधिक से अधिक साधु व संतों को आमंत्रण व सुविधाएं भी मुहैया हों। प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला में नागा साधुओं के शाही स्नान करने वाले घाट का निर्माण बहुत जरूरी है। घाट से गुजरने वाली सड़क संकरी है। हरिपदी गंगा में सीढ़ियां के आगे रेलिंग भी लगाई जाए। जिससे साधु सुविधाजनक तरीके से स्नान कर सकें। - सोरों गिरि, उत्तराखंड मार्गशीर्ष मेला से नागा साधुओं व संतों का हमेशा से जुड़ाव रहा है। हर वर्ष मेला में साधु व संत सिरकत करते हैं। यह मेला उत्तर भारत के प्रमुख मेलों है। ऐसे में सरकार को मेला का विस्तार व साधुओं को उच्च गुणवत्ता वाली मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। - स्वतंत्र मुनि, प्रयागराज प्रांतीय मेला को और भव्य व विस्तार देने की जरूरत है। सरकार जब मेला को भव्यता प्रदान करेगी तो बड़ी संख्या में लोग मेला देखने आएंगे। साधुओं व संतों को भी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मेला को सरकार आर्थिक मदद भी बढ़ाए। शाेसल मीडिया पर भी इसका प्रचार करना चाहिए। - लक्ष्मनदास प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला में हर वर्ष बड़ी संख्या में नागा साधु व संत सिरकत करते हैं। मेला को और अधिक भव्यता देने की जरूरत है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में साधु व संत मेला में आकर उसकी शोभा बढ़ाएं। - सोमवार मुनि, महंत बाबा बालकदास आश्रम मेला में बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा साधु भागीदारी करते हैं। श्री शंभूदश पंचनाम आह्वान अखाड़ा के श्रद्धालु जिस घाट पर स्नान करते हैं। उसका निर्माण व सौंदर्यीकरण बहुत आवश्यक है। घाटों के किनारे जल के अंदर पड़ी बोरियों को हटवाया जाए। - सीतराम दुबे, सेवायत सोरों में लगने वाला प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला गंगा किनारे लगने वाला प्रमुख मेला है। सरकार को इस मेला को भव्य और सुंदर बनाने के लिए सरकार आर्थिक मदद करे। नागा साधुओं को कुंभ में मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। - निर्वाणी बाबा मंगल मुनि, पंजाब प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला में निकलने वाली शोभा यात्राओं के समय स्वच्छता रखी जाए। शोभाया त्राओं को भव्यता प्रदान करने के लिए देशभर से व अधिक संख्या में साधुओं को बुलाया जाए। जिससे शोभा यात्राओं की भव्यता और अधिक बढ़े। - तलाश गिरि, हरियाणा देश में आयोजित होने वाले कुंभ के दौरान सरकार विशेष व्यवस्थाएं करती है। मार्गशीर्ष मेला भी उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में है। इसलिए सरकार को मेला के दौरान अधिक से अधिक सुविधाएं साधुओं व श्रद्धालुओं को दी जाएं। - लक्ष्मन गिरि, आगरा प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला को और विस्तार देने को मूलभूत सुविधाएं बहुत जरूरी हैं। नागा साधु जिस घाट पर स्नान करते हैं। उस घाट का निर्माण व सौंदर्यीकरण बहुत आवश्यक है। शाही स्नान के समय देशभर के नागा साधु शामिल होते हैं। - ब्रह्मा गिरि,गुप्तकाशी उत्तराखंड सरकार ने मार्गशीर्ष मेला को प्रांतीय मेला घोषित किया है। इस मेला को भव्यता प्रदान करने की जरूरत है। नागा साधु, संतों व मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। जिससे मेला में संतों व श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो। - महंत चक्रगिरि, उत्तराखंड सरकार ने मार्गशीर्ष मेला को प्रांतीय मेला का दर्जा दिया है। मेला के दौरान नागा साधुओं, संतों को कुंभ व अर्द्धकुंभ जैसी सुविधाएं मुहैया कराए। साधुओं के रहने के स्थान पर उच्च गुणवत्ता के टेंट व सुविधाएं मिलें। - आकाश गिरि, हरियाणा