Agra News: साधू हत्याकांड की जांच में जुटी टीमों ने खंगाल डाला कादरगंज इलाका
Agra News: कादरगंज में साधू भाय सिंह की गला दबाकर हत्या कर झोंपड़ी में आग लगाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगा रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी है और सभी संभावित सुरागों पर काम कर रही है।

Agra News: कादरगंज पर झोंपड़ी डालकर रहते साधू भाय सिंह की गला दबा कर और फिर झोंपड़ी को आग लगाकर हत्या की सनसनीखेज वारदात का सच हर कोई जानना चाहता है। परिवार के लोग पुलिस से निरंतर गुहार लगा रहे हैं कि, आरोपियों का पता लगाया जाए और गिरफ्तारी की जाए। वहीं पुलिस की टीमें लगातार दौड़ भाग करने में जुटी है। पुलिस टीमों को कुछ लाइन मिली हैं, जिस पर टीमें काम करने में लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि, साधू भाय सिंह की हत्या को सीओ पटियाली अमित कुमार ने शुक्रवार की शाम को बताया कि, सर्विलांस टीम, एसओजी समेत टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके को छान मारा है।
साधू के पास किस किस व्यक्ति का आना जाना लगा रहा और किसकी मुलाकातें हुई। सभी पहलुओं को लेकर जांच के दायरे में रखा गया है। आसपास के लोगों से भी बातचीत कर इस मामले से संबंधित कुछ सुराग हासिल करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। सीओ पटियाली अमित कुमार जांच टीमों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर स्थानीय स्तर पर दिशा निर्देश दे रहे हैं। सीओ अमित ने बताया कि, जांच चल रही है, टीमें काम कर रही हैं, उम्मीद है जल्द ही साधू की हत्या के आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।


