ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में प्रेमी युगल की हत्या कर शव खेत में फेंके

आगरा में प्रेमी युगल की हत्या कर शव खेत में फेंके

खेरागढ़ के गांव गोरऊ में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई हत्या करने के बाद दोनों के शवों को खेत में फेंक दिया गया। आज सुबह लड़की की बड़ी बहन ने 100 नम्बर पर सूचना दी कि श्यामबीर मेरी बहन को जबरदस्ती घर...

आगरा में प्रेमी युगल की हत्या कर शव खेत में फेंके
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 28 Jun 2019 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

खेरागढ़ के गांव गोरऊ में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई हत्या करने के बाद दोनों के शवों को खेत में फेंक दिया गया। आज सुबह लड़की की बड़ी बहन ने 100 नम्बर पर सूचना दी कि श्यामबीर मेरी बहन को जबरदस्ती घर से ले जा रहा है। ग्रामीण उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पहुंच कर देखा कि कागारौल क्षेत्र में बिश्रामपुर नहर के पास शव पड़े हैं। सूचना पर एसएसपी एसपी पूर्वी सी ओ खेरागढ़ के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जानकारी करने के बाद दोनों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें आज सुबह गांव पुलिस को नहर के पास एक युवक और युवती के शवों को पड़ा देखा। युवती के गर्दन पर निशान थे और युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने ही दोनों की पहचान कर ली युवक 20 वर्षीय श्यामवीर पुत्र मनिंद्र उर्फ मंगल सिंह ग्राम गोरऊ 20 वर्षीय पूजा पुत्री मोहन सिंह निवासी नगला गोरऊ खेरागढ़ के रूप में की श्यामवीर ठाकुर जाति का है लड़की कुशवाह दोनों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएसपी जोगिंदर सिंह एसपी पूर्वी सीईओ खेरागढ़ थाना कागरोल खेरागढ़ जगनेर मलपुरा सैया का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी को लड़के के ताऊ फूल सिंह ने बताया श्यामवीर धौलपुर में टेंपो चलाता था। लड़की घर पर ही कामकाज करती थी। दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध चले आ रहे हैं। रात को श्यामवीर अपने भाई कान्हा के साथ बाड़े में सो रहा था तभी लड़की के ताऊ बाबूलाल के लड़के ओमबीर का फोन आया। उसने श्यामवीर को अपने घर पर बुलाया था। वह उसके बाद वह नहीं लौटा। हमने बाबू लाल के लड़के ओमवीर का फोन मिलाया तो फोन नहीं मिला। आशंका थी कि उसके साथ कोई यह लोग घटना घटित ना कर दें जब दोनों के शव मिले तो लड़के के ताऊ फूल सिंह ने आरोप लगाया कि लड़की के भाई ओमबीर उसके पिता और मां बहन ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद दोनों के शवों को थाना और खेरागढ़ के बॉर्डर पर गांव गौरव नहर के पास फेंक दिया है।

जानकारी करने के बाद यह भी आया है कि कुछ महीने पहले लड़की गांव से गायब हो गई थी जब लड़की के परिजनों ने दबाव बनाया तो लड़का स्वयं लड़की को लेकर गांव आया था तभी से दोनों के बीच रंजिश पनप गई थी। बताया जा रहा है कि लड़की को लड़के के साथ कुछ दिन पहले लड़की के परिवार के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। यहां से और लड़की के परिजनों में आक्रोश फैला था। इसी के चलते यह वारदात की गई।लड़की का ताऊ बाबू लाल लड़के के चाचा बिजय सिंह का खेत भेज पर करता है वही पर लड़की का आना जाना था।

एसएसपी जोगिंदर सिंह ने जानकारी करने के बाद बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है। दोनों की लड़की के परिजनों ने हत्या की है इसका जुर्म भी लड़की के परिजनों ने कबूल किया है लड़की के भाई पिता बहन और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। मालूम हुआ है कि लड़की ने शादी भी कर ली थी। लड़के के मुंह से झाग निकल रहे हैं तो लड़की के गर्दन पर निशान है दोनों की मौत की जानकारी करने के लिए शवों को पोस्टमार्टम भेजा है। रिपोर्ट के बाद मालूम पड़ेगा इनकी हत्या कैसे की गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज भी किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि लड़के के चाचा विजय सिंह का खेत लड़की के पिता करते थे लड़की के परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी थी मौके पर श्यामवीर का मोबाइल भी मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें