खेत में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

खेत में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

संक्षेप:

Agra News - सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में एक युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ओम प्रकाश...

Oct 15, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में मंगलवार की शाम एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के आरोप के बाद थाना पुलिस व सीओ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब चार बजे सुन्नगढी के शहबाजपुर बीच गांव में गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना के बाद थाना पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र मोहन लाल निवासी शहबाजपुर बीच के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गांव की महिलाएं खेत पर काम कर रही थीं, तभी उन्हें शव दिखाई दिया। पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन विलाप करते हुए पहुंच गए। परिजनों के हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।