एटा के अलीगंज में युवक की गोली मारकर हत्या
थाना क्षेत्र के गांव मिटोलिया अमरेंद्र (35) गांव में ही भंडारा खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद गुरुवार की रात्रि घर आ रहा था इसी समय रास्ते में पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा लगी।...
एटा के अलीगंज में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव मिटोलिया अमरेंद्र (35) गांव में ही भंडारा खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद गुरुवार की रात्रि घर आ रहा था इसी समय रास्ते में पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा लगी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, युवक की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे परिवार में पुरानी जमीनी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।