ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकंपाउंडर की हत्या, थाने पर रख रखकर हंगामा

कंपाउंडर की हत्या, थाने पर रख रखकर हंगामा

-अमरनाथ हॉस्पीटल में कंपाउंडर था राहुल

कंपाउंडर की हत्या, थाने पर रख रखकर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 30 Apr 2018 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांसयमुना कालोनी स्थित अमरनाथ हॉस्पिटल के कंपाउंडर का शव सोमवार को प्रकाशनगर में पड़ा मिला। युवक की आंख, पीठ और सिर पर चोट के निशान थे। हत्या का आरोप लगाते हुए रिश्तेदार शव को थाने पर ले आए। ढाई घंटे हंगामा चला। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जहां लाश मिली वहां आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।

मूलत: अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार उर्फ राहुल एत्मादुद्दौला के सुशील नगर में रहता था। पड़ोस में ही मामा महेश व वेदप्रकाश रहते हैं। राहुल अमरनाथ हॉस्पिटल में कंपाउंडर था। रविवार को ड्यटी गया था। शाम सवा सात बजे ड्यूटी खत्म हुई। वहां से सही सलामत घर के लिए निकला। रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रकाशनगर में रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में पर्स मिला। उसमें आधार कार्ड रखा हुआ था। पुलिस ने राहुल के परिजनों को सूचित किया। उन्होंने उसके मामा को इसकी जानकारी दी। रिश्तेदार घटना स्थल पर आ गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। रिश्तेदारों ने मना कर दिया। पुलिस से कहा कि पहले घरवाले आएंगे तक शव उठेगा। पुलिस ने जबरदस्ती की तो भीड़ भड़क गई। शव लेकर थाने पहुंच गई। थाने के गेट पर लाश रखकर धरना देना शुरू कर दिया।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। रिश्तेदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। लगभग ढाई घंटे बाद राहुल के परिजन अलीगढ़ से आए। पुलिस ने उन्हें समझाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने बताया कि गांव में जमीन की रंजिश चल रही है। यह मामला हत्या का ही है। किसी ने बेटे की हत्या की है। पुलिस जांच करे। हत्यारोपी को पकड़े।

गायब था मोबाइल

राहुल जहां नौकरी करता था घरवाले पहले शव को वहीं ले गए थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि सांस चल रही हैं। डॉक्टर ने चेकअप किया। रिश्तेदारों को बताया कि मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने रिश्तेदारों को यह भी बताया कि राहुल रविवार को हॉस्पिटल से निकला तो बिल्कुल ठीक था। यह कोई हादसा नहीं है। उसके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है।

सिर में चोट के कारण हुई मौत

राहुल का पर्स तो जेब में मिला मगर उसका मोबाइल गायब था। पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है। फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच किस दिशा में की जाए यह तय करेगी। वहीं चर्चा यह है कि राहुल की मौत सिर की चोट के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें