ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराएक दिन में 50 हजार हेल्थ कार्ड बांटेगा नगर निगम

एक दिन में 50 हजार हेल्थ कार्ड बांटेगा नगर निगम

नगर निगम एक दिन में 50 हजार गरीबों के हेल्थ कार्ड बनाने की योजना बना रहा है। हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम यूपी दिवस (24 जनवरी) पर होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा। इसे गिनीज...

एक दिन में 50 हजार हेल्थ कार्ड बांटेगा नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 13 Dec 2019 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम एक दिन में 50 हजार गरीबों के हेल्थ कार्ड बनाने की योजना बना रहा है। हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम यूपी दिवस (24 जनवरी) पर होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास चल रहे हैं।

नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत पीपीपी मोड पर शहर में 10 हेल्थ सेंटर और पैथोलॉजी लैब की स्थापना करने जा रहा है। नगर निगम में पैथोलॉजी लैब तैयार है। मॉडल हेल्थ सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके बाद शहर के दो और इलाकों में हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इसके बाद सात हेल्थ सेंटर अगले कुछ महीनों में तैयार होंगे।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर बनाए जा रहे स्मार्ट हेल्थ सेंटरों में बहुत कम कीमत में इलाज मिलेगा। करीब 50 हजार गरीबों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। यह काम जल्द शुरू होगा। कोशिश है कि 50 हजार गरीब मरीजों को एक ही दिन में हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जा सकें। 24 जनवरी 2020 को यूपी दिवस पर कार्डों का वितरण किया जा सकता है।

...............

एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर रहेंगे तैनात

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि इन हेल्थ सेंटरों पर एमबीबीएस और एमडी चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। यहां सस्ता इलाज मिलेगा। सामान्य बीमारियों की दवाएं भी यहीं से उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी 10 हेल्थ सेंटरों पर चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह व्यवस्था पीपीपी मोड पर है। इसलिए नगर निगम उन्हें केवल जमीन उपलब्ध करा रहा है।

..............

एक बार में खून की 700 जांच

नगर निगम में स्थापित पैथोलॉजी लैब में खून के एक सैंपल से ही एक बार में 700 जांचें हो सकेंगी। निजी पैथोलॉजी में जांच करने पर लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है लेकिन यहां बहुत कम शुल्क पर जांच हो सकेंगी। ब्लड के अलावा अन्य कई तरह की च भी हो सकेंगी।

.............

सीएम या नगर विकास मंत्री आएंगे

यूपी दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या नगर विकास मंत्री को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें