आईएसबीटी से नगर निगम ने हटवाए अतिक्रमण
Agra News - नगर निगम ने आईएसबीटी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अवैध दुकानों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। आईएसबीटी के विकास के लिए निर्माण कार्य जल्द शुरू होना है, इसलिए अवैध निर्माण हटाना आवश्यक था।

शहर के आईएसबीटी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया। बस स्टेशन के मुख्य द्वार और चारदीवारी के आसपास बनी अवैध दुकानों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र भेजकर इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने मौके पर टीम भेजकर अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए हटाने की कार्रवाई शुरू की। पत्र में कहा गया था किआईएसबीटी को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की योजना है, जिसके तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होना प्रस्तावित है।
ऐसे में बस स्टेशन परिसर के आसपास अवैध निर्माण और दुकानों को हटाना जरूरी हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


