ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरानगर निगम ने शहर में बढ़ाए गैस हीटर, अब 36 पर लगेंगे

नगर निगम ने शहर में बढ़ाए गैस हीटर, अब 36 पर लगेंगे

मौमस के तेवर सख्त होने के साथ ही नगर निगम ने शहर में गैस हीटरों की संख्या में वृद्धि कर दी है। अब तक शहर में करीब 17 स्थानों पर गैस हीटर जलाए जा रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 36 कर दी है। नगर...

नगर निगम ने शहर में बढ़ाए गैस हीटर, अब 36 पर लगेंगे
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 24 Dec 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मौमस के तेवर सख्त होने के साथ ही नगर निगम ने शहर में गैस हीटरों की संख्या में वृद्धि कर दी है। अब तक शहर में करीब 17 स्थानों पर गैस हीटर जलाए जा रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 36 कर दी है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि शहर में ऐसे स्थान, जहां लोग देर रात तक रुकते हैं, उन्हें सर्दी न सताए इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

नगर निगम दो वर्ष पहले तक शहर में करीब 35-40 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करता था। प्रति अलाव प्रतिदन करीब 40 किलोग्राम लकड़ी पहुंचाई जाती थी, लेकिन टीटीजेड में अलाव जलाने पर प्रतिबंध लगने के बाद नगर निगम ने गैस हीटर की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही शहर में नगर निगम से शेल्टर होम और बस स्टैंड, जिला अस्पताल, इमरजेंसी सहित करीब 17 स्थानों पर गैस हीटर की व्यवस्था की थी।

अब शीतलहर का असर और बढ़ता जा रहा है। इस वजह से गैस हीटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 36 स्थानों पर गैस हीटर जलाए जा रहे हैं। गैस हीटरों की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। ये कर्मचारी शाम आठ बजे से गैस हीटर जलाएंगे और उनकी सुरक्षा करेंगे। गैस हीटरों को प्वाइंट पर पहुंचाने के लिए वाहन चालक भी तैनात कर दिए हैं। संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी मुख्य अभियंता करेंगे।

अब इन स्थानों पर जलाए जा रहे गैस हीटर

देवरी रोड शेल्टर होम, छीपीटोला शेल्टर होम, लोहामंडी शेल्टर होम, तांगा स्टैंड ताजगंज शेल्टर होम, जलकल परिसर फतेहाबाद रोड शेल्टर होम, एसएन मेडिकल कॉलेज नई इमरजेंसी, जिला अस्पताल के अंदर, लेडी लॉयल, कमिश्नर कैंप ऑफिस, तेलीपाड़ा चौराहा लोहामंडी, जयपुर हाउस, राजामंडी, हसनपुरा, बिजलीघर चौराहा, मंटोला, चिम्मन पूड़ी चौराहा, नालबंद चौराहा, धाकरान चौराहा, मीरा हुसैनी चौराहा, राजा मंडी शेल्टर होम, खंदारी शेल्टर होम, फिरोजाबाद रोड शेल्टर होम, हाथरस रोड शेल्टर होम, वाटर वर्क्स शेल्टर होम, छलेसर रोड शेल्टर होम, पीर कल्याणी शेल्टर होम, भगवान टॉकीज चौराहा, आईएसबीटी, रामबाग फ्लाईओवर, वाटर वर्क्स फ्लाईओवर, घटिया आजम खां, खंदारी चौराहा फ्लाईओवर, बेलनगंज चौराहा, तोता का ताल, बेसन बस्ती चौराहा पर लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें