ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराप्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ सांसद ने की पद यात्रा

प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ सांसद ने की पद यात्रा

विधान सभा क्षेत्र पटियाली में गंदगी तथा प्लास्टिक के खिलाफ सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने पैदल यात्रा की। इस दौरान सांसद ने लोगों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति, जल सरंक्षण के लिए जागरूक किया और...

प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ सांसद ने की पद यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 11 Oct 2019 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान सभा क्षेत्र पटियाली में गंदगी तथा प्लास्टिक के खिलाफ सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने पैदल यात्रा की। इस दौरान सांसद ने लोगों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति, जल सरंक्षण के लिए जागरूक किया और लोगों को कपडे के बैग बांटे। कहीं गंदगी दिखी तो उसे झाड़ू से साफ किया। गांवों में बूथ अध्यक्षों का स्वागत माला पहनाकर किया।

सांसद ने विधायक पटियाली ममतेश शाक्य के साथ विधानसभा क्षेत्र में गंगा की खादर में ओम नगरिया, नगला दुर्ग, तिलक नगला, मुन्ना नगला, नियाजनी नगला, रेवती नगला, भगवंत नगला, मोहन नगला, मनी नगला, खिमाई नगला, खेरा, नगला दादिया, जगमोह नगला, बझेड़ा, नगला खुर्द, जिनौल, पसौती, नगला पटे, नगला वल्ली, दंबर नगला, हाफिज गंज, वम्ती नगला में पद यात्रा की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करें, सांसद ने बैल गाड़ी की यात्रा की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक कासगंज देवेंद्र सिंह राजपूत, लोकसभा संयोजक राजवीर सिंह भल्ला, लोकसभा प्रमुख आईटी विनीत भारद्वाज, चेयरमैन गंजडुंडवारा संजीव महाजन, चेयरमैन प्रतिनिधि सिढ़पुरा शम्मी कपूर, महामंत्री प्रदीप वर्मा, संजीव चौहान, नरेंद्र परमार, बाबूराम राजपूत, दुलारे सिंह भदौरिया, बॉबी कश्यप सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें