21 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें भारतीय सैलानियों की संख्या ज्यादा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 21 Jan 2023 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें
ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनमें भारतीय सैलानियों की संख्या ज्यादा है। शनिवार को ताजमहल को 21877 पर्यटकों ने निहारा।
शनिवार को ताजमहल का 21877 सैलानियों ने दीदार किया। इनमें 19577 भारतीय, 1954 विदेशी, 341 सार्क और पांच बिम्सटेक देशों के पर्यटक शामिल थे। आगरा किला का दीदार करने के लिए 4383 पर्यटक पहुंचे। इनमें 3821 भारतीय, 455 विदेशी और 107 सार्क देशों के सैलानी शामिल थे। वहीं बेबी ताज को 425 और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने के लिए 727 सैलानी पहुंचे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
