ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराजानिए कैसे आगरा में बंदर ने ले ली युवक की जान

जानिए कैसे आगरा में बंदर ने ले ली युवक की जान

आगरा में बुधवार को एक बंदर ने युवक की जान ले ली। युवक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की छीपीटोला शाखा में गया था, तभी एक बंदर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल ले भागा। युवक उसे पकड़ने छत पर पहुंचा तो वह छत से गिर...

जानिए कैसे आगरा में बंदर ने ले ली युवक की जान
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 30 Aug 2017 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा में बुधवार को एक बंदर ने युवक की जान ले ली। युवक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की छीपीटोला शाखा में गया था, तभी एक बंदर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल ले भागा। युवक उसे पकड़ने छत पर पहुंचा तो वह छत से गिर पड़ा। उसका सिर फटने से मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग इकट्ठे हो गए जमकर हंगामा काटा।

रावली निवासी मुकेश शर्मा काम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की छीपीटोला ब्रांच गया था। वह अंदर बैंक में जाते समय फोन पर बात कर रहा था। अचानक एक बंदर आया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन कर ले भागा। मुकेश में उसका पीछा किया तो बंदर बैंक की छत पर पहुंच गया। मुकेश सीढ़ियों से छत पर पहुंचा, तभी बंदर उछल कर दूसरी बॉउंड्री पर पहुँच गया। उसे पकड़ने के चक्कर में मुकेश छत से फिसल गया और वह नीचे गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बंदरो ने रावली में आतंक फैला रखा है। लोग डरे हुए है। मृतक हलवाई था। उसके पांच बच्चे है।  आगरा में है बंदरों का आतंक ताज नगरी में बंदरों का सालो से आतंक है। अब तक यहां एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वही आए दिन लोग घायल होते है।

दबंगई के खिलाफ आगरा के हेयर ड्रेसर हड़ताल पर, दुकानें बंद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें