बंदर के हमले से महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Agra News - सोरों कोतवाली क्षेत्र के मल्लाह नगर में शुक्रवार सुबह एक बंदर ने 36 वर्षीय चांदतारा पर हमला कर दिया। महिला अपने घर की छत पर सफाई कर रही थीं, तभी बंदर ने उनके दाएं हाथ को काट लिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के मल्लाह नगर में शुक्रवार सुबह बंदर ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक मल्लाह नगर निवासी 36 वर्षीय चांदतारा पत्नी लुकमान अपने घर की छत पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया और उनके दाएं हाथ में काट लिया। उन्होंने बंद से बचाव करते हुए चीखपुकार की। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपासक लोग दौड़कर पहुंच गए और महिला को बचाया। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



