ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराघर में घुसकर किशोरी से दुराचार

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव में गत दस जनवरी को घर में घुसकर किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद कर फरार हो गया। मामले में...

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 29 Jan 2020 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव में गत दस जनवरी को घर में घुसकर किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद कर फरार हो गया। मामले में पीड़िता के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ थाना सुन्नगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना में दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उसके घर गंजडुंडवारा के सुजावलपुर निवासी अजीम का आना-जाना बना रहता था। गत 10 जनवरी को भी अजीम उसके घर पर गया। उस समय उसकी 15 वर्षीय बेटी अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी के चलते किशोरी को अजीम ने बुरी नियत से पकड़ लिया, उसे घर के एक कमरे में खींचकर ले गया, जहां उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को घर के ही कमरे में बंद कर फरार हो गया। जब परिवार के लोग लौटे, तब उन्होंने किशोरी को बाहर निकाला। किशोरी ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। इस मामले में इंस्पेक्टर सुन्नगढ़ी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर के आधार पर किशोरी से दुराचार के मामले में अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें