ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में प्रवासी श्रमिकों को दिया जाये प्राथमिकता से मनरेगा कार्य

कासगंज में प्रवासी श्रमिकों को दिया जाये प्राथमिकता से मनरेगा कार्य

कोविड-19 के महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों को जोड़ते हुए और मजदूर मनरेगा से जोड़े जाएंगे। जनपद मंे 26 जून तक 48,291 तक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने की कसरत चल रही है। इस...

कासगंज में प्रवासी श्रमिकों को दिया जाये प्राथमिकता से मनरेगा कार्य
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 22 Jun 2020 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 के महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों को जोड़ते हुए और मजदूर मनरेगा से जोड़े जाएंगे। जनपद मंे 26 जून तक 48,291 तक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने की कसरत चल रही है। इस संबंध में कमिश्नर की ओर से भी आदेश दिये गये हैं।

डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में मनरेगा कार्यों में लगे हुए श्रमिकों के अतिरिक्त और श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगाया जायेगा। कुल 48,291 श्रमिकों को काम में लगाने का लक्ष्य के तहत जिले के सभी विकास खण्डों को आवंटित कर कार्य कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रणनीति बनाकर लगातार प्रगति की जा रही है।

जॉब कार्ड बनवाना है तो मिलाएं ये नंबर: डीएम ने कहा कि यदि किसी श्रमिक के पास जॉबकार्ड नहीं है और उससे बनबाना है या फिर प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्य न मिल रहा हो तो कन्ट्रोल रुम नं. 05744-272027 या 272028 पर अथवा उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार के मोबाइल नं. 9450551907 पर या प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय के दूरभाष नं. पर संपर्क किया जा सकता है।

अभी 37,696 श्रमिकों को मिल रहा काम :सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 37,696 श्रमिकों द्वारा मनरेगा कार्य किया जा रहा है। जिले की 423 ग्राम पंचायतों में कुल 13,773 प्रवासी श्रमिक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें