ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराविधायक की पत्नी, दोनों बेटे कोरोना संक्रमित

विधायक की पत्नी, दोनों बेटे कोरोना संक्रमित

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की पत्नी प्रीति उपाध्याय और उनके दोनों बेटों में कोरोना वायरस का संक्रमण निकला...

विधायक की पत्नी, दोनों बेटे कोरोना संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 01 Aug 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। मुख्य संवाददाता

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की पत्नी प्रीति उपाध्याय और उनके दोनों बेटों में कोरोना वायरस का संक्रमण निकला है। तीनों संक्रमित लोगों को रामरघु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक लखनऊ में हैं। वह वहीं पर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। जगनेर थाने के दो सिपाहियों और शंभू नगर में पति, पत्नी और बेटे में कोरोना पॉजिटिव निकला है।

विधानमंडल में पार्टी के मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति को दो दिन पहले बुखार और खांसी की शिकायत थी। उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। वह संक्रमित निकलीं। उनके दोनों बेटों की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विधायक की पत्नी को अस्थमा की भी शिकायत है। सीएमओ ने विधायक को फोन कर लखनऊ में ही होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी है। विधायक ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ में ही अपनी कोरोना की जांच करा लेंगे।

इधर, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जवाहरपुरम में पिता और पुत्र में कोरोना का संक्रमण मिला है। खंदारी स्थित निर्मल आशियाना अपार्टमेंट में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए। इसके अलावा कृष्णा कुंज, फ्रीगंज, इंदिरा कॉलोनी शाहगंज, ग्रीन व्यू मानसरोवर कॉलोनी दयालबाग, नार्थ ईदगाह कालोनी, सेक्टर चार आवास विकास कालोनी, गढ़ी आश्रम राधिकापुरम दयालबाग, आलोक नगर, बल्का बस्ती गोकुलपुरा, पिढौरा पिनाहट, फतेहपुरसीकरी में संक्रमित केस मिले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें