मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को समझाई आत्मरक्षा

Apr 06, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के दूसरे चरण में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए जनचौपाल लगाई। आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच की पहचान, और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को छेड़खानी की घटनाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को समझाई आत्मरक्षा

मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के द्वितीय चरण में सोमवार को जनपद पुलिस ने गांव, मौहल्ला, कस्बा में जनचौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच, बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों, महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं, या निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हैल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।