
आगरा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
Agra News - कासगंज के कोतवाली इलाके में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। नाबालिग आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एक खाली भवन में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। रिश्तेदारी में आए नाबालिग किशोर ने बालिका के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। बालिका को लहुलुहान हालत में परिजन अस्पताल लेकर दौड़ पड़े। जिला अस्पताल से बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर अलीगढ़ मेडीकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिए जाने की जानकारी दी है। देर शाम करीब सात बजे बालिका अपने घर से खाने की चीज लेने के लिए मोहल्ले की एक दुकान के लिए गई थी।

तभी सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला कर सड़क किनारे के खाली पड़े भवन की ओर ले गया। जहां मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। लहूलुहान हालत में बालिका को छोड़ कर किशोर भाग निकला। काफी देर तक जब बालिका अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। अपनी बेटी की हालत देखकर परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश करने में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि, नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बालिका को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




