सोलर संयंत्र से बिजली बिल बचेगा, कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी: लक्ष्मीनारायण
Agra News - गन्ना एवं चीनी मिलों के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चयनित किसानों को सब्सिडी राशि प्रदान की गई। मंत्री ने लाभार्थियों से सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग का आग्रह किया।

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलें व जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को यहां कई योजनाओं के लाभार्थियों को योजना के चेक और प्रमाण पत्र वितरण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। अधिकारियों से भी वार्ता की। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री ने अतिथि गृह लोक निर्माण विभाग सोरों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के चलते जनपद में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित के लिए चयनित किसानों को योजना की सब्सिडी राशि प्रदान की गई। प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद के पांच चयनित लाभार्थियों को सोलर संयंत्र स्थापना के लिए प्रदान की जाने वाली 1,08,000 सब्सिडी राशि के प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पांच चयनित लाभार्थियों को पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ना, बिजली व्यय में कमी लाना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे सोलर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें। इस मौके पर एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरीओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा, भाजपा नेता राजवीर भल्ला, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



