
सामूहिक विवाह : सात जन्मों के बंधन में बंधे 28 जोड़े
Agra News - अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा 28 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष होता है। नवदंपत्तियों को गृहस्थी के लिए उपहार भी दिए गए।
अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। कालिंदी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शहर के गणमान्य नागरिक और नवविवाहितों के परिजन मौजूद रहे और नवदम्पत्तियों को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी आरंभ करने के लिए आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। लाभान्वित परिवारों ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग के बिना विवाह संपन्न कराना उनके लिए कठिन था।

विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम में आकर स्वर्णकार समाज को एक धागे में पिरोने की बात कही। मुख्य अतिथि विवेक सोनी, विशिष्ट अतिथि गोविंद वर्मा, मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा, हजारीलाल वर्मा, शालिगराम बटिया, जगदीश सोनी, शकुंतला सोनी, संजय बाबू वर्मा, सुमन वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, राधा रानी वर्मा, राजकुमार वर्मा, रानी वर्मा, राकेश शाह, जया सोनी, अमित वर्मा, रागिनी वर्मा, तुलसीराम यादव, अशोक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा और जोड़ा प्रभारी मनोज वर्मा ने विभिन्न स्थानों से आए मेहमानों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




