Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMass Pilgrimage at Ganga Ghats for Full Moon Bathing in Paush Month
कड़ाके की सर्दी पर आस्था भारी, पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

कड़ाके की सर्दी पर आस्था भारी, पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

संक्षेप:

Agra News - तीर्थ नगरी में पौष माह की पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा की और धार्मिक अनुष्ठान किए। घाटों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। सर्द मौसम में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Jan 03, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

तीर्थ नगरी में हरिपदी व गंगा घाटों पर पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा व धार्मिक अनुष्ठान किए। आश्रमों में पूर्णिमा पर हवन पूजन हुए। श्रद्धालुओं की सेवा में भंडारे आयोजित प्रसाद वितरण भी किया गया। शनिवार की सुबह से ही पौष माह की पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। सर्द मौसम में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लोगों की अस्था भारी दिखी। सोरों में हरिपदी, कछला, कादरगंज घाटों पर श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद गंगा किनारे भजन व पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया। गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक स्नान व धार्मिक अनुष्ठान हुए। घाटों पर बने आश्रमों में श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति दी। हवन यज्ञ के बाद भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित भी किया गया। गंगा किनाने पूर्णिमा के दिन मेला जैसा माहौल नजर आया। घाटों पर लोगों ने बड़ी संख्या में पूजा सामिग्री व प्रसाद की दुकानों पर खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर मौजूद जरूरतमंद लोगों को वस्त्र आदि भी वितरित किए। सोरों में हरिपदी गंगा पर श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं हों। इसलिए पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को मेला मैदान में बनी पार्किंग में खड़ा कराया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।