संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
एत्मादपुर। गांव तुलसी के बास में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर...
एत्मादपुर। गांव तुलसी के बास में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फीरोजाबाद के सिरसागंज के गांव खोड़ खेरा निवासी ने अशोक कुमार ने एत्मादपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 24 फरवरी 2019 को उनकी बेटी प्रीति की शादी गांव बास तुलसी निवासी पवन कुमार पुत्र राम फूल से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दो लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मना करने पर बेटी का उत्पीड़न होने लगा।अशोक कुमार ने बताया कि तीन जून को रात्रि में बेटी प्रीति ने फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। चार जून को उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। जब वह गांव बास तुलसी पहुंचे तो ससुराली जन फरार थे। थाना प्रभारी सलीम खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।