ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराखाना बनाते समय जली विवाहिता की मौत

खाना बनाते समय जली विवाहिता की मौत

फतेहपुरसीकरी। थाना क्षेत्र के गांव सरसा में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान विवाहिता साड़ी में आग लगने से झुलस गई। नई दिल्ली में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो...

खाना बनाते समय जली विवाहिता की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 02 Mar 2020 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुरसीकरी। थाना क्षेत्र के गांव सरसा में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान विवाहिता साड़ी में आग लगने से झुलस गई। नई दिल्ली में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय विवाहिता विमलेश पत्नी भूपेंद्र सात फरवरी को चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। वह गंभीर जल गई। परिजन उसे उपचार को नई दिल्ली ले गए। सफदरगंज अस्पताल में विवाहिता की मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें