सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोरों में चल रहे कांवड़ मेले में एडीएम और एएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह और एएसपी सुशील कुमार ने लहरा घाट पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।

तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे महाशिवरात्रि पर कांवड़ मेला में एडीएम व एएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लहरा घाट का निरीक्षण किया है। एडीएम ने नगर पालिका की प्रभारी अधिसासी अधिकारी व एसडीएम हर्षिता देवड़ा से लहरा घाट पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। सोमवार की शाम एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह व एएसपी सुशील कुमार शाम के समय सोरों के लहरा घाट पर पहुंचे। उन्होंने लहरा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र से जानकारी ली। एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने लहरा गंगा घाट पर नगर पालिका के द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
महाशिवरात्रि पर्व को द्रष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार से लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


